Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

घायल पथराव कर लूटीं 2 राइफलें,आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस : पन्ना के धरमपुर में पुलिस टीम पर पथरावथाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल

Aditi News Team

Thu, Oct 23, 2025

रिपोर्टर कविता पांडे

पन्ना के धरमपुर में पुलिस टीम पर पथरावथाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल

पथराव कर लूटीं 2 राइफलें, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों सहित 40 से 50 समर्थकों द्वारा हमला करते हुए पथराव किया गया और पुलिस की दो राइफलें छीन लिए जाने की घटना सामने आई है। हमले में थाना प्रभारी बृजपुर महेन्द्र सिंह भदोरिया, आरक्षक राम निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस टीम में शामिल अन्य कुछ पुलिस कर्मियों को भी मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बृजपुर अंतर्गत बीएनएस की धारा 105 में आरोपी पंचम सिंह यादव पिता शिव सिंह यादव को पकडऩे के लिए बुधवार की शाम को बृजपुर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे थे। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत करीब 40 से 50 लोग इकट्ठा होकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी बृजपुर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदोरिया व आरक्षक रामनिरंजन को चोटें आईं। साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटें आईं एवं दो राइफलें हमलावरों द्वारा छीन ली गईं। घटना के बाद पुलिस टीम ने किसी तरह से अपने आपको सुरक्षित किया तथा घायल थाना प्रभारी व आरक्षक को उपचार के लिए रवाना किया गया। हमले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू सहित

पुलिस के आला अधिकारी बृजपुर पहुंचे । पुलिस टीम द्वारा हमलावरों की पहचान करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पंचम सिंह यादव को गिरफ्तार करते हुए थाना बृजपुर में रखा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पन्ना के धरमपुर में पुलिस टीम पर पथराव

जरूरी खबरें