10 बसों सहित 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई : परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना
Aditi News Team
Thu, Aug 27, 2026
यात्री वाहनों की जांच में 10 बसों सहित 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना
जिले में यातायात नियमों के पालन एवं यात्री वाहनों की सुरक्षित संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों की चेकिंग की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल के नेतृत्व में टीएसआई श्री मयंक गुप्ता द्वारा नरसिंहपुर में संचालित यात्री वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 बसों एवं 2 अन्य वाहनों सहित कुल 12 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं संचालकों को यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना