Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

37 दिन के धरने के बाद जनपद पंचायत चीचली में फिर गरमाया विरोध, : श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

37 दिन के धरने के बाद जनपद पंचायत चीचली में फिर गरमाया विरोध,

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने गेट पर लगाया ताला

चीचली। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों से जारी धरने के बाद मंगलवार को जनपद पंचायत चीचली में विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। धरना स्थल पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक परमार पहुंचे और सभा को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष एवं आंदोलनकारियों के समर्थन में अपनी बात रखी।

सभा के बाद अभिषेक परमार ने जनपद पंचायत चीचली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की।

37 दिनों से जारी धरने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को लेकर आंदोलनकारियों में नाराजगी दिखाई दी। मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा का दौर शुरू हो गया।

अभिषेक परमार ने कहा कि लंबे समय से धरना जारी रहने के बावजूद यदि जनपद अध्यक्ष की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए मजबूर होंगे।

अब देखना होगा कि 37 दिनों से जारी इस आंदोलन के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आंदोलनकारियों की मांगों का समाधान कब तक हो पाता है।

Tags :

जरूरी खबरें