Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद आशीष शर्मा को दी श्रद्धांजलि : अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Aditi News Team

Thu, Nov 20, 2025

अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता और छोटे भाई को बनाएंगे सब-इंस्पेक्टर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद आशीष शर्मा को दी श्रद्धांजलि

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम बोहानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को शहीद आशीष शर्मा की अंत्येष्टि कार्यक्रम में पहुंचे और शहीद की पार्थिक देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिक देह को कांधा भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आशीष शर्मा की शहादत पर प्रदेश को गर्व है।

परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। साथ ही, बोहानी गांव में शहीद आशीष शर्मा के नाम से एक पार्क और स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा।इससे भावी पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती रहे और उनकी स्मृति अक्षुण्ण बनी रहे।

शहीद के छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा के छोटे भाई को शासकीय नियमों में शिथिलता बरतते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय परिवार को सम्बल देने और शहीद के अदम्य साहस को सदैव याद रखने और आमजन में राष्ट्रप्रेम के लिये प्रेरित करने के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

शहीद के अंतिम संस्कार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी, हॉक फोर्स के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Tags :

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अमर शहीद आशीष शर्मा को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता

शहीद के छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,

उदय प्रताप सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी,

मंत्री उदय प्रताप सिंह,

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

जरूरी खबरें