Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

ट्रैक मेंटेनेंस के चलते घंटों बंद रहा सालीचौका : फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Aditi News Team

Wed, Sep 16, 2026

ट्रैक मेंटेनेंस के चलते घंटों बंद रहा सालीचौका रेलवे फाटक, लगा लंबा जाम

सालीचौका। सालीचौका रेलवे स्टेशन के गेट पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे फाटक घंटों बंद रहा। फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

रेलवे ट्रैक पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान दोपहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ती गई, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

लंबे समय तक फाटक बंद रहने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर होने वाले ऐसे कार्यों के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को घंटों जाम में न फंसना पड़े।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक मेंटेनेंस जैसे कार्यों के दौरान फाटक बंद रखने की अवधि को कम किया जाए और आवश्यकतानुसार यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रेल्वे प्रशासन

जरूरी खबरें