Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

draft title

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

हिंदी फिल्म जगत के महान गायक मुकेश जी की पुण्यतिथि पर : तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

गाडरवारा हिंदी फिल्म जगत के महान गायक,दर्दीले गीतों के मसीहा,मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर तराना म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिका कलाकारों ने प्रेम कोरी पटेल वार्ड के निवास स्थान पर सुमधुर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी।

सर्वप्रथम मां वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तिलक वंदन पुष्प अर्चन एवं मुकेश जी के छायाचित्र पर तिलक वंदन पुष्प अर्चन पश्चात कार्यक्रम का आगाज ज्योत से ज्योत जगाते चलो दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहां प्रेम कोरी, आँसु भरी है ये जीवन की राहे नरेश कौरव,जाऊं कहां बता ऐ दिल चित्रदीप दुबे,सावन का महीना पवन करे शोर संध्या कहार भूपेंद्र कौरव,डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा राजेश गुप्ता,दुनिया बनाने वाले राधेश्याम विश्वकर्मा, तुमने कभी किसी से प्यार किया है खुश्बू प्रजापति,जे हम तुम चोरी से बंधे एक डोरी से निकिता नौरिया , महबूब मेरे महबूब मेरे तू है तो दुनिया कितनी हंसी है, प्रिया सराठे ,हम तो तेरे आशिक हैं सदियों पुराने संध्या कहार,इन चारो युगल गीतों में इन गायिकाओ का साथ दिया प्रेम कोरी ने इक प्यार का नग्मा है प्रिया सराठे नरेश कौरव ,फूल तुम्हें भेजा है खत में कृतिका नौरिया भूपेंद्र कौरव, चंदन सा बदन चंचल चितवन रामगोपाल विश्वकर्मा,इन गीतों के अलावा हम तुम युग युग से,आ लौट के आजा मेरे मीत ,चांद सी महबूबा हो,जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे,दीवानों से यह मत पूछो,चल अकेला चल अकेला,प्रस्तुत किए गए , कार्यक्रम में विशेष सहयोग राहुल कोरी आपरेटर साऊंड सर्विस का योगदान रहा, श्रोता दर्शकों में आर आई अमोलकुमार बबेले,अनिल साहू ,लकी साहू, झब्बूलाल पटैल , रविशंकर सराठे ,जयदीप कोरी, सुरेन्द्र कहार उपस्थित रहे,और इसी प्रकार कार्यक्रम में अनवरत सुमधुर गीतों की रसगंगा का प्रवाह होता रहा ,कार्यक्रम देर रात्रि तक चला और सभी ने अपनी अपनी स्वरांजलि अर्पित की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तराना म्यूजिकल ग्रुप गाडरवारा

जरूरी खबरें