Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

टीला पुलिस ने नाबलिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले : आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 12 घण्टे में छुरी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एक फरार

Aditi News Team

Sat, Oct 4, 2025

टीला पुलिस ने नाबलिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले

आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 12 घण्टे में छुरी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एक फरार

भोपाल शहर के पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र (भा.पु.से.), तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.), द्वारा शहर महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटना करने वाले बदमाशों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने व आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये गये है । उक्त ‍दिशानिर्देशों के पालन मे पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 भोपाल श्रीमती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त महोदय शाहजहानाबाद संभाग भोपाल श्री अनिल वाजपेई के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी को थाना स्तर टीम गठित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

दिनाँक-01/10/2025 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित आकर आरोपी समद खान , सलमान हसन व समी के विरूद्ध छेड़छाड़(बेडटच) व मारपीट करने व धमकी देने संबंधी रिपोर्ट किया जिस पर से तत्काल अपराध क्र. 273/25 धारा 75(2),115(2),3(5) BNS एवं 7/8 पोक्सों एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी । प्रकरण महिला संबंधी गंभीर होने से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा निर्देश प्राप्त हुए उक्त निर्देशों के पालन में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा महज 12 घण्टे में आरोपी (01) समद खान उर्फ शादान पिता मो. सादिक उर्फ राजा उम्र 21 साल निवासी मनं. 54 गली न. 02 मेडीसिटी अस्पताल के पीछे गली नं. 02 पुतलीघर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल, (02)आरोपी सलमान हसन पिता बुरहान हसन उम्र 22 साल निवासी मनं. 108 फकरूद्दीन मस्जिद के पास पुतलीघर टीलाजमालपुरा भोपाल को अपराध में प्रयुक्त आरोपी समद खान उर्फ शादान के मेमोरेण्डम के आधार पर अपराध में प्रयुक्त छुरी को उसके निशादेही में जप्त किया गया एवं मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया जिनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही उपारांत दिनाँक 02/10/25 को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

गिरफ्तार आरोपी :-(1)समद खान उर्फ शादान पिता मो. सादिक उर्फ राजा उम्र 21 साल निवासी मनं.

54 गली न. 02 मेडीसिटी अस्पताल के पीछे गली नं. 02 पुतलीघर टीलाजमालपुरा

अपराधिक रिकार्ड-01.अप.क्र. 133/25 धारा 351(2),64 BNS थाना शाहजहानाबाद

02.अप.क्र. 273/25 धारा 75(2),115(2),3(5)BNS, 7/8 पोक्सो एक्ट टीलाजमालपुरा

(2) सलमान हसन पिता बुरहान हसन उम्र 22 साल निवासी मनं. 108 फकरूद्दीन

मस्जिद के पास पुतलीघर टीलाजमालपुरा भोपाल

अपराधिक रिकार्ड-01.अप.क्र. 266/20 धारा 188,269IPC ,51(B) आपदा प्रबंधन अधि. शाहजहानाबाद

02.अप.क्र. 273/25 धारा 75(2),115(2),3(5)BNS, 7/8 पोक्सो एक्ट टीलाजमालपुरा

फरार आरोपी – समी निवासी इंद्रा नगर टीला

जप्त आलाजरर- अपराध में प्रयुक्त एक लोहे की छुरी

सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह, उनि. रमेश शर्मा ,साबिर खान, गोपाल सिहं ,

प्रआर जगत सिंह, नरेश कुमार,अनिकेत ,अंकित भार्गव, महिला आरक्षक आकाक्षा, पूजा खातरकर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज

Crime news

भोपाल पुलिस

जरूरी खबरें