Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी : पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना ने विगत रात्रि में थाना चीचली एवं डोंगरगांव का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 4, 2025

पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना ने विगत रात्रि में

थाना चीचली एवं डोंगरगांव का औचक निरीक्षण

 निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और व्यवस्थाओं की जांच की गई।

 किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी।

पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा विगत रात्रि को थाना चीचली एवं डोंगरगांव का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डियूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को चैक किया गया एवं थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु निर्देश दिए गए :

• निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और व्यवस्थाओं की जांच की गई।

• पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

• किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी।

• आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और समाधान में पारदर्शिता बरतने के निर्देश।

• थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलव्धता की जानकारी ली।

• हवालात की स्थिति और बंदियों के रखरखाव की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को डियूटी के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी देते हुए कर्तव्य निर्वाहन के दौरान अनुशासन में रहने हेतु समझाया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

किसी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाने की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना ने विगत रात्रि में थाना चीचली एवं डोंगरगांव थाने पहुंचे

जरूरी खबरें