Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

शुगर मिल मालिक श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं sp : शुगर मिल प्रबंधक/ संचालक किसानों से गन्ना क्रय निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करें- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

शुगर मिल प्रबंधक/ संचालक किसानों से गन्ना क्रय निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करें- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

शुगर मिल मालिक श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में शुगर मिल प्रबंधक/ संचालकों की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर, 06 नवंबर 2025. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की विशेष मौजूदगी में जिले में संचालित शुगर मिलों के प्रबंधकों/ संचालकों की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित विभागीय अधिकारी तथा शुगर मिलों के प्रबंधक/ संचालक मौजूद थे। आयोजित बैठक में आगामी दिनों में शुगर मिल द्वारा गन्ना पैराई वित्तीय वर्ष 2025-26 के संबंध में शुगर मिल प्रारंभ करने की तिथियों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि शुगर मिल मालिक श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही श्रमिकों को मानदेय का भुगतान करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि शुगर मिल के द्वारा किसानों से गन्ना क्रय करने के लिए क्रमानुसार पर्ची जारी की जाए, जिससे किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने शुगर मिल संचालकों को निर्देशित किया कि पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित रखें, पार्किंग की कमी होने पर आसपास की भूमि या खाली भूमि का उपयोग पार्किंग के लिए करें। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि किसानों को गन्ना फसल का भुगतान पंद्रह दिवस के अंदर करना सुनिश्चित करें। शुगर मिल परिसर में किसानों के लिए विश्रामगृह, कैंटीन एवं शौचालय की व्यवस्था रहे। मिल परिसर में स्वच्छता के मानकों का पालक हो। शुगर मिल द्वारा भुगतान पूर्णत: पारदर्शी रहे और गन्ना किसानों के बैंक खातों में उनका भुगतान पंद्रह दिवस में किया जाए। शुगर मिल में तौल, कांटा, टेस्टिंग का पंचनामा किया जावे। शुगर मिलों की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रति शुक्रवार को दी जाए और किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। गन्ना रिकवरी की टेस्टिंग पूर्णतः पारदर्शी रूप से की जावे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनके लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने बैठक में अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना विकास परिषद की राशि जमा करने को कहा, जिससे उक्त राशि से महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा ने कहा कि शुगर मिलों में किसानों के क्रम को प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन लगाई जाए, जिससे किसान अपने क्रम को देख सकें। शुगर मिल में स्क्रीन लगाने पर किसानों से गन्ना क्रय करने की प्रक्रिया सुविधाजनक होगी। इससे शुगर मिल की सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेक्टर-ट्राली के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया जाए, जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। ट्रेक्टर-ट्राली में कोई अतिरिक्त ट्राली न लगाई जाए, इसका पूर्णत: पालन करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि शुगर मिलों में कार्यरत श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। कोई भी श्रमिक संदिग्ध नजर आता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाने में दी जाए।

Tags :

जरूरी खबरें