Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

नगरीय निकायों में 10 सितम्बर को आयोजित होंगे शिविर : श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने शिविरों का आयोजन

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

जिले के नगरीय निकायों में 10 सितम्बर को आयोजित होंगे शिविर

असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले निवासियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, आजीविका उन्नयन एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत 10 सितम्बर को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अंतर्गत नरसिंह वार्ड व संजय वार्ड के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र, नगर पालिका परिषद गाडरवारा के अंतर्गत हनुमान वार्ड व रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के लिए नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में, नगर परिषद चीचली के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड के लिए नगर परिषद चीचली के ऑफिस और नगर परिषद सांईखेड़ा के अंतर्गत अग्रसेन वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड व विवेकानंद वार्ड के लिए नगर परिषद कार्यालय में शिविर आयोजित होगा।

शिविरों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूह सदस्यों के साथ संबंधित वार्डों के अन्य पात्र निवासी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है, शामिल होंगे। शिविरों के सफल आयोजन के लिए हितग्राहियों की पर्याप्त उपस्थिति तथा वार्ड प्रभारियों के साथ कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविरों के माध्यम से महिलाओं में गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण भी किए जाएंगे। इनमें विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच शामिल होगी। इसके अलावा समूह की महिलाओं की आजीविका को बेहतर बनाने, लखपति दीदी के लक्ष्य की पूर्ति तथा महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें