Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

गाडरवारा)।अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विध्या भारती के महाकौशल प्रांत : शक्तिसंगम कार्यक्रम शिशु मंदिर चीचली में संपन्न

Aditi News Team

Tue, Nov 11, 2025

शक्तिसंगम कार्यक्रम शिशु मंदिर चीचली में संपन्न

चीचली (गाडरवारा)।अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विध्या भारती के महाकौशल प्रांत ईकाई सरस्वती शिक्षा परिषद के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम श्रीमती संध्या कोठारी पूर्व अध्यक्षा नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर के मुख्य आतिथ्य, व डाक्टर श्रीमती कीर्ति दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं सर्व श्रीमती रूचि पैगवार, ममता भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती सक्सेना, शकुन नामदेव ने निर्धारित विषयों कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण, नारी शक्ति जागरण, पंच परिवर्तन और सामाजिक समरसता, के अलावा भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषयो पर भारतीय जन जीवन और लोकपरम्पराओ, सामाजिक परम्पराओं, और मानवीय मूल्यों के हितार्थ सारगर्भित उदाहरण, प्रसंगों के साथ अनुकरणीय उद्बोधन करते हुए आव्हान किया कि राष्ट्र की सनातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को अक्षुण बनाये रखने के लिए संकल्पित हों ।

कार्यक्रम के अगले चरण में श्रीमती लझ्मी चौरसिया ने प्रस्तावना और प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो सभी उपस्थित मातृशक्ति को आंनदित करने वाला रहा / सफल प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया गया ।

विध्यालय की छात्राओं सर्वश्री बहिन आरजू कुशवाहा, परी चौरसिया, साक्षी ताम्रकार, ने समूह गीत, खुशी ताम्रकार, काजल बारे, अनुष्का सिंह राजगौड, दिव्या विश्वकर्मा ने विविध प्रेरणास्पद मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक राजेश पैगवार, कोषाध्यक्ष पूनम पैगवार, संयोजिका श्रीमती लता लझ्मी चौरसिया, भारती चौरसिया, का सहयोग प्रशंसनीय रहा । अंत में सूर्या ताम्रकार ने आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम में स्थानीय मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही, कार्यक्रम की सर्वत्र मुक्त कंठ से प्रशंसा की जाए रही है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शक्तिसंगम कार्यक्रम

शिशु मंदिर चीचली में संपन्न

जरूरी खबरें