Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

नेशनल हाईव 30 मोहसाम सिहोरा में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन : जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 30 पर संत निरंकारी सत्संग भवन रायपुरा नेशनल हाईव मोहसाम सिहोरा में

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

संत निरंकारी बाबा सत्संग भवन रायपुरा नेशनल हाईव 30 मोहसाम सिहोरा में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 20 यूनिट लगभग हुआ रक्तदान

जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 30 पर संत निरंकारी सत्संग भवन रायपुरा नेशनल हाईव मोहसाम सिहोरा में रविवार 19.07.2026 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले रक्तदान शिवर में 19 से 20 यूनिट लगभग रक्तदान किया गया।

आयोजक संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सिहोरा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिवर का आयोजन निरंकारी बाबा हरदेव जी महाराज एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की आशीम कृपा से आयोजित किया गया।

शिविर के आयोजन दौरान, सिहोरा, खितौला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मोहसाम, कुआं गांवों के लोगों ने बढ़ चढ़ रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान - संयोजक प्रेम दयाल कनोजिया, बलराम पटेल गोसलपुर, चन्द्र कुमार पारवानी, बहन उषा गुप्ता,हूंग़ राज मूल चंदानी सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर से पधारें वरिष्ठ मुकेश मिश्रा एवं ब्लड टीम ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ कार्य को सफ़लता पूर्वक सम्पन्न कराया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संत निरंकारी बाबा सत्संग भवन रायपुरा

जरूरी खबरें