Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

मालपानी परिवार का अनुकरणीय सहयोग : मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

Aditi News Team

Tue, Aug 25, 2026

मालपानी परिवार का अनुकरणीय सहयोग

गाडरवारा । स्थानीय प्रतिष्ठित ब्रजकिशोर मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को मानव सेवा संघ, गाडरवारा को 1,01,000/- (एक लाख एक हजार ) का बहुमूल्य सहयोग संगठन की मानवीय सेवा से जुडी गतिविधियों के लिए चेक प्रदान किया गया है । इस अवसर पर संघ के जयहिंद राजपूत, विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे ।

इस सहयोग के लिए संस्था ने आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए सदा सहयोग के लिए अपेक्षा की है।उल्लेखनीय है कि मानव सेवा संघ की गतिविधियों को हर परिस्थितियों में स्वर्गीय बृजकिशोर मालपानी संस्थापक मानव सेवा संघ ने निरन्तरता के साथ क्रियाशील बनाये रखा था ।

उल्लेखनीय है कि नगर में मानवीय मूल्यों से जुड़े सेवा कार्यों की श्रृंखला में मानव सेवा संघ ने लगभग एक वर्ष पहले शासकीय चिकित्सालय में उपचारार्थ मरीजो के साथ आने वाले परिजनों को पांच रूपये प्रति व्यक्ति भोजन कराया जाता है, यह योजना व्यवहारिक होने से अनेक लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं । इसी बैनर तले खिचड़ी वितरण कार्य पिछले सात वर्षों से लगातार अस्पताल में निरंतर जारी है सर्त्र मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है । वही दूसरी ओर यह भी उल्लेख किया जाना प्रेरणादायी संदेश है कि अभी तक नगर के श्रृध्दावान - सोलह- सहयोगियों ने एक लाख एक हजार रुपये तथा -पैंतालीस लोगों ने ग्यारह और इक्कीस हजार रूपये भोजन शाला के नियमित संचालन के लिए समर्पित मनोभाव से दान राशि प्रदान की गई है /कुछ लोगों ने वस्तु दान की है।संघ के हरीश स्थापक, बृजरत्न काबरा, सभी सदस्यों ने जनमानस से इस पुनीत कार्य के लिए तन मन धन से सहयोग का अनुरोध किया है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मानव सेवा संघ गाडरवारा

जरूरी खबरें