Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

जबलपुर संभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 ट्रॉफी और पदक मिले : क्षेत्रीय विद्यार्थियों ने वॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम,चार ट्रॉफी और पदक हासिल

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

क्षेत्रीय विद्यार्थियों ने वॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम,चार ट्रॉफी और पदक हासिल

हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय वॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 ट्रॉफी और पदक अपने नाम किए।जिनमे क्षेत्रीय खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन से पूरे संभाग का मान बढ़ा।14 वर्ष बालिका वर्ग में जबलपुर संभाग की टीम से शिक्षक मनीष शंकर तिवारी की पुत्री अन्या तिवारी एवं परेश शर्मा की पुत्री अक्षित शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाया। इसी प्रकार 14 वर्ष बालक वर्ग में संदीपनी विद्यालय साईंखेड़ा के छात्र आदित्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को फाइनल तक पहुंचाया और रजत पदक (सिल्वर मेडल) अर्जित किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में अंबिका लोधी ने शानदार खेल कौशल का परिचय देते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में अभिषेक राजपूत ने अपनी उम्दा खेल प्रतिभा से टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया और टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।इसी प्रकार 19 वर्ष बालक वर्ग में संदीपनी विद्यालय साईंखेड़ा के छात्र ऋषिक दुबे, जय चौरसिया एवं सुमित राजपूत ने उल्लेखनीय खेल प्रदर्शन करते हुए टीम को चौथे स्थान तक पहुंचाया।सभी वर्गों की टीमों ने कोच आदित्य कुमार द्विवेदी एवं परेश शर्मा के मार्गदर्शन में अनुशासित और प्रेरणादायक खेल दिखाया। इस शानदार उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुज जैन, सहायक संचालक श्रीमती सीमा डोंगरे, प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा, बी.आर.सी. सन्दीप स्थापक सहित भानुप्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, ओम जी कौरव सहित सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर संभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 ट्रॉफी और पदक अपने नाम

क्षेत्रीय विद्यार्थियों ने वॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय

जरूरी खबरें