Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम दौर में : जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम दौर में

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नरसिंहपुर।साईखेड़ा के सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 20 एवं 21 अगस्त को आयोजित होने वाली विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 के राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न संभागों से चयनित विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही गीत, सेमिनार, प्रश्नमंच सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक संभाग से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। प्रत्येक जोन से 26-26 विद्यार्थी तथा प्रत्येक जिले से एक पुरुष एवं एक महिला मार्गदर्शक शिक्षक और संभागीय डाइट से एक पुरुष एवं एक महिला शिक्षक सहित कुल 260 विद्यार्थी एवं 124 मार्गदर्शक शिक्षक सहभागिता करेंगे।

आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मंगलवार को आयोजन की नोडल अधिकारी एवं एसडीएम गाडरवारा प्रगति वर्मा ने जनप्रतिनिधियों, समितियों के प्रभारियों एवं सदस्यों तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से चयनित विद्यार्थी एवं मार्गदर्शक शिक्षक इस आयोजन में शामिल होंगे, इसलिए आवास, भोजन, पेयजल, परिवहन सहित सभी व्यवस्थाएं ऐसी हों कि किसी भी प्रतिभागी को असुविधा न हो।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सचिन अग्रवाल ने नगर परिषद की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की बात कही। श्री मिनेन्द्र डागा ने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के आयोजन सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न होते रहे हैं और इस आयोजन को भी सभी मिलकर सफल बनाएंगे। एसडीएम प्रगति वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, उनका पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। डीपीसी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने आवास, भोजन, पेयजल एवं आयोजन स्थल तक प्रतिभागियों के आवागमन की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बीआरसी संदीप स्थापक ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक का संचालन मनीष शंकर तिवारी ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सचिन अग्रवाल

एसडीएम प्रगति वर्मा गाडरवारा

जरूरी खबरें