Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

जबलपुर पुलिस ने चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त किए : जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही

1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

थाना - हनुमानताल इस्तगासा - 07/26 धारा 35(1)ई बीएनएसएस. /303(2) बीएनएस.

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. मोहित कोरी पिता आदेश कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी तुलसी कालोनी झण्डा चौक बेलबाग,

2. मयंक उर्फ रचित चौधरी पिता स्व. मोतीलाल चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी सुराही बिल्डिंग थाना अधारताल

3. देवांश पिता द्वारका श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी भरतीपुर पेशकारी स्कूल के बाजू से थाना ओमती

4. विधिविवादित 17 वर्षिय बालक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आय़ुष जाखड (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानाल श्री सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।

थाना हनुमानताल में विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चार लडके संदिग्ध अवस्था में झिन्ना मोहल्ला पहाडी में मजार के सामने स्कूटी व एक मोटर सायकल लिये खडे है जो गाडी बेचने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है सम्भवतः स्कूटी एवं मोटर सायकिल चोरी की है। सूचना पर मुखबिर के बातये स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी जहॉ पर चार नयी उम्र के लडके दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया, जिनसे नाम पता पूछने पर स्कूटी पर सवार दो लडकों ने अपने नाम मोहित कोरी पिता आदेश कोरी उम्र 19 वर्ष निवासी तुलसी कालोनी झण्डा चौक थाना बेलबाग, मयंक उर्फ रचित चौधरी पिता स्व. मोतीलाल चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी सुराही बिल्डिंग के बाजू से गली में थाना अधारताल व मोटर सायकिल पर दो लडके जिन्होने नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम देवांश पिता द्वारका श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी भरतीपुर पेशकारी स्कूल के बाजू से थाना ओमती तथा एक ने नाम एवं उम्र 17 वर्ष बतायी बताया । जिनसे उक्त वाहनो के संबंध में पूछताछ करने पर मोहित कोरी ने मोटर सायकल एच एफ डीलक्स तथा देवांश श्रीवास्तव ने स्कूटी एम पी 20 जेड आर 6511 स्वयं की होना बताये जिनसे उक्त वाहनो के दस्तावेजो के संबंध में पूछताछ की गयी जो घबराने लगे व कोई दस्तावेज नही होना बताये, सघन पूछताछ करने पर उक्त दोनो वाहन चोरी की होना स्वीकार करते हुये चारो ने मिलकर मोटर सायकल को टेढी नीम से करीब 10 दिन पहले व स्कूटी को लखनादौन सिवनी से करीब 8 दिन पहले चोरी करना बताये।

चारो को थाने लाकर पूछताछ करने पर बताये कि नशे के आदी है घूमने के शौक के लिये गाडियाँ चोरी करते है विस्तृत प्रथक प्रथक पूछताछ करने मोहित कोरी ने देवांश एवं 17 वर्षिय साथी के साथ मिलकर सिहोरा खितौला से एक काले रंग की स्कूटी चोरी करना तथा उक्त स्कूटी गाडी 17 वर्षिय साथी के पास होना तथा देवांश के साथ मिलकर एक आसमानी रंग की स्कूटी सिहोरा से चोरी करना बताया जिसे मोहित ने बकरा मन्डी मैदान के पास छुपाकर रखना बताया। इसके साथ ही रचित व देवांश तथा 17 वर्षिय साथी के साथ मिलकर कटनी से एक स्कूटी सफेद व हरे रंग की चोरी करना बताते हुये उक्त स्कूटी 17 वर्षिय साथी के पास होना बताया ।

रचित उर्फ मयंक ने 17 वर्षिय साथी के साथ मिलकर मण्डला से एक स्कूटी व एक स्कूटी सिहोरा खितौला से चोरी करना व दोनो स्कूटी सुब्बाशाह मैदान में छुपाकर रखना बताया ।

चारों के कब्जे व निशादेही पर 1- हनुमानताल से चुराई हुई मोटर सायकिल क् क्रमांक एमपी 20 एमआर 2321, 2-लखनादौन से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड आर, 3-थाना खितौला से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड एन 4476, 4- कटनी से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक डीएल 3 एसएफक्यू 0446, 5-थाना खितौला से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड सी 8250, 6-मण्डला कोतवाली से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 51 जेबी 2297, 7-थाना सिहोरा से चुराई हुई स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एक्स सी 8689 जप्त करते हुये चारो के विरूद्ध धारा 35(1)ई बीएनएसएस. /303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन मालिको के सम्बंध में पतासाजी की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका-वाहना चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास, सादिक, अजय डबराल, शिवशंकर यादव, आरक्षक महेन्द्र पाल, आदिल रजा, अभय इनवाती की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें