Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

सागर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री राजेंद्र शुक्ल, : बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

Aditi News Team

Mon, Sep 7, 2026

सागर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री राजेंद्र शुक्ल, बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

सागर जिले की बंडा तहसील में अवैध, जहरीली शराब के सेवन से हुई जनहानि की दुखद घटना के बाद राज्य सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रविवार को स्थिति की समीक्षा एवं पीड़ितों का कुशलक्षेम जानने के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

➡️ मरीजों का जाना हाल और परिजनों को बंधाया ढांढस

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बीएमसी के आईसीयू और क्रिटिकल केयर वार्डों में भर्ती उपचाररत मरीजों के पास पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की, उनका ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

अस्पताल परिसर में वरिष्ठ डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए डिप्टी सीएम ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ितों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सर्वोत्तम संभव इलाज मुहैया कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहे और दवाओं व संसाधनों की कोई कमी न होने दी जाए।

निरीक्षण के दौरान सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ,बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह, कमिश्नर श्री अनिल सुचारी , डीआईजी श्री शशीन्द्र चौहान , कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल , पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, बीएमसी के प्रभारी डीन डॉ गंगवानी, इमरजेंसी मेडिसिन से डॉ सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और अवैध शराब कारोबारियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।

उल्लेखनीय है कि बंडा क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों में एयरलिफ्ट करने के साथ-साथ बीएमसी सागर में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डिप्टी सीएम मप्र . राजेंद्र शुक्ल,

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ,

बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह

कलेक्टर प्रतिभा पाल

अधीक्षक अनुराग सुजानिया

जरूरी खबरें