Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 10 लाख रूपये के जप : अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Sep 21, 2026

थाना तिलवारा पुलिस की बड़ी सफलताः

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार,

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 10 लाख रूपये के जप्त

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी हुई-*

अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 331, 305, 317 बीएनएस

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1- प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह पिता कुंजीलाल मल्लाह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दलपतपुर, थाना भेड़ाघाट,

2-जय प्रकाश सोनी पिता ओमकार सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना तिलवारा की टीम द्वारा थाना अन्तर्गत हुयी नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुये कुख्यात नकबजन प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

घटना का विवरण- थाना तिलवारा में दिनांक 22-3-26 को सौरभ कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी आनंदकुंज गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई राहुल मिश्रा उम्र 34 वर्ष अरनव विहार तिलवारा में रहता है जो दिनंाक 20-3-26 को दोपहर लगभग 2 बजे अपने परिवार के साथ आफिस के काम से घर में ताला लगाकर सिंगरौली गया था सुबह लगभग 4 बजे राहुल ने उसे फोन कर बताया कि उसके मोबाइल में अलर्ट मैसेज सुबह 4 बजे देखा कैमरे की फुटेज देखने पर घर में कोई घुसते दिख रहा है तो वह राहुल के मकान अरनव विहार जाकर देखा घर के मेन दरवाजा का लॉक टूटा था अंदर सामान बिखरा हुआ था आलमारी का सामान बाहर पड़ा था आलमारी के अंदर रखे राहुल एवं राहुल की पत्नी के सोने चांदी के जेवर गायब थे । रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पूर्व में आरोपी 1-सूरज उर्फ दाऊ उर्फ डऊआ गौंड उम्र 19 वर्ष निवासी सहजपुर, थाना भेड़ाघाट, 2-विजय उर्फ नाटी उम्र 22 वर्ष निवासी इंद्राबस्ती, शारदा चौक, थाना गढ़ा, 3-लखनलाल उर्फ साहिल पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम दलपतपुर, थाना भेड़ाघाट को पकडा गया था । तीनों ने अरनव विहार तिलवारा स्थित उक्त घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि घटना में एक अन्य आरोपी प्रेमनाथ मल्लाह भी शामिल है जो घटना से पूर्व रैकी करता है और बाद में माल ठिकाने लगाने का काम करता है। प्रेमनाथ मल्लाह की तलाश की गयी जो नहीं मिला। जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी जिसके न मिलने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी प्रेमनाथ मल्लाह की गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये का नगद उद्घोषित किया गया ।

थाना तिलवारा की टीम को प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह के भोपाल में होने की मुखबिर सूचना मिलने पर विशेष टीम द्वारा गांघीनगर भोपाल मे दबिश देते हुये प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को अभिरक्षा में लेते हुये थाना तिलवारा लाया जाकर सघन पूछताछ करने पर अर्नव विहार कॉलोनी के पास नकबजनी की घटना करना स्वीकार किया।

पकडा गया आरोपी एक शातिर नकबजन है तथा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का संचालन कर नए लड़कों को गिरोह में शामिल कर रैकी करने, ताला तोड़ने तथा पुलिस से बचने के पैंतरे सिखाता है।

आरोपी प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों, जिलों और थानों में चोरी, नकबजनी व लूट के लगभग 5 दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज है।

आरोपी से चुराये हुये सोने चांदी के जेवरों के संबंध में पूछताछ करने पर, चुराये जेवर अपने साथी विजय उर्फ नाटी बैरागी, सूरज एवं साहिल उर्फ लखनलाल पटेल तथा पत्नी दीक्षा मल्लाह को देना बताया तथा अपने हिस्से में मिले जेवरों सें कुछ जेवर अधारताल में प्रकाश ज्वेलर्स को बेचना तथा कुछ जेवर ससुराल का मकान दलपत में घर के अंदर रखना बताया।

आरोपी की निशादेही पर ग्राम दलपतपुर भेड़ाघाट में छिपाकर रखा चुराया हुआ सोने का हार, 3 मंगलसूत्र के पेंडल, जप्त करते हुये अधारताल मे दबिश देते हुये प्रकाश ज्वेलर्स के संचालक जय प्रकाश सोनी पिता ओमकार सोनी उम्र 46 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ करने पर प्रेम मल्लाह से जेवर खरीदना स्वीकार करते हुये खरीदे हुई उक्त ज्ेवरों को गला दिया था, जिससे कुछ गुरिया, एवं अंगूठी बनायी तथा शेष एैसे ही रखा है। जय प्रकाश सोनी की निशादेही पर चुराये हुये जेवरों को गला कर बने 24 गुरिया, अंगूठी तथा गला हुआ सोना तथा चांदी का कडा, पायलें जप्त किया गया।

दोनों के कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष में पेश करते हुये और भी प्रकरणो मे पूछताछ हेतु प्रेमनाथ मल्लाह को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार कर नकबजनी का खुलासा करते हुये चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक शैलेंद्र पाटकर, पिंटू यादव तथा सायबर सेल के आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी, मनोज चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें