Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

पॉलिथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर हुई चालानी कार्यवाही : नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा के निर्देशन पर

Aditi News Team

Sun, Aug 9, 2026

पॉलिथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर हुई चालानी कार्यवाही

गाडरवारा l नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा के निर्देशन पर विगत दिवस नगर में कई दुकानदारों के पास पॉलिथीन पाए जाने पर चालानी कार्रवाही की गई l इसके पूर्व भी नगर में दुकानदारों को नगरपालिका द्वारा समझाईस दी गई थी कि पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है परंतु देखने में आ रहा है कि कई दुकानदारों द्वारा आज भी धड़ल्ले के साथ पालीथीन का उपयोग किया जा रहा है परिणामस्वरुप नगर पालिका की टीम द्वारा दुकानदारों के पास पहुंचकर पॉलिथीन पाए जाने पर उनके चालान काटे गए तथा उन्हें पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंध करने हेतु समझाईस भी दी गई l इस चालानी कार्रवाई में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा खुद उपस्थित रही l इसके अलावा टीम में बबलू चौहान, संजय व्यास, संजय सेन, नरेश रजक शैलेंद्र शर्मा, पवन तिवारी एवं दीपक प्रजापति शामिल रहे l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा

रितु मेहरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा

जरूरी खबरें