Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

चीचली में अवैध शराब की तस्करी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार : मुखबिर की सूचना पर इमलिया रोड ग्राम चरगवां कला के पास पुलिस द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई।

Aditi News Team

Tue, Aug 4, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

• *अवैध शराब की तस्करी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार।*

• *मुखबिर की सूचना पर इमलिया रोड ग्राम चरगवां कला के पास पुलिस द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गई।*

• *6 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब के साथ एक स्विफ्ट कार जप्त।*

• *जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये।*

• *आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में थाना चीचली क्षेत्र अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलिया रोड ग्राम चरगवां कला के पास एक मोटरसाईकिल से में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की गई मुखबिर के बताए स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाईकिल को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*थाना चीचली अंतर्गत बड़ी कार्यवाही :*

*आरोपी :* विनीत उर्फ बंटी कीर पिता लखनलाल कीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती धोबी मोहल्ला, पिपरिया जिला नर्मदापुरम एवं राज सराठे पिता विनोद सराठे, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामविलास कॉलोनी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम।

*जप्ती :* आरोपी के कब्जे से 6 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन शराब तथा एक मोटरसाईकिल जप्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.13 लाख रुपये है।

*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चीचली, निरीक्षक, शशि विश्वकर्मा, उनि अमित गोटिया, आरक्षक सत्यसिंह एवं महिला आरक्षक बंदेश्वरी की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी चीचली, निरीक्षक, शशि विश्वकर्मा,

जरूरी खबरें