Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में नरसिंहपुर जिले में : जनशिक्षा केन्द्रो पर ओलम्पियाड परीक्षा आयोजित

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

जनशिक्षा केन्द्रो पर ओलम्पियाड परीक्षा आयोजित

(गाडरवारा) विगत दिवस राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में प्रथम चरण की ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र की शासकीय शालाओं के चयनित दूसरी से तीसरी, चौथी से पांचवी तथा छठवीं से आठवीं अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा पर्यावरण विषय के प्रश्न पत्र को विद्यार्थियों ने हल किया। इस परीक्षा में दूसरी से पांचवी के विद्यार्थियों का समय 11:00 से 1:00 तक तथा छठवीं से आठवीं के परीक्षार्थियों का समय 11:00 बजे से 2:00 बजे तक रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड चीचली के आठ जन शिक्षा केंद्रों में कक्षा दूसरी से तीसरी के 826 में से 775, चौथी से पांचवी में 1000 में से 974 तथा छठवीं से आठवीं में 1626 में से 1583 कुल 3332 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार साईखेड़ा विकासखंड में सात जन शिक्षा केंद्रों में भी अनेक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। चीचली विकासखंड में परीक्षा का निरीक्षण बीआरसी डी के पटेल ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली तथा बीएसी अरुण दुबे ने शासकीय हायर सेकेंडरी बारहाबड़ा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार साईखेड़ा में सहायक संचालक सीमा डोंगरे,बीआरसी संदीप स्थापक,बीएसी मनीराम मेहरा एवं पवन राजोरिया, जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों एवं जनशिक्षकों ने निरीक्षण किया। परीक्षा उपरांत सभी परीक्षार्थियों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में गठित कंट्रोल रूम समिति में अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, एमआईएस दीपक श्रीवास्तव, संजय सोनी, ऑपरेटर अभिषेक पाराशर, लेखराम गौतम, दिनेश चौरसिया तथा साईखेड़ा में गठित कंट्रोल रूम समिति ने अपनी भागीदारी देते हुए सायंकाल तक बंद पैकेट सामग्री जमा की। उल्लेखनीय है कि अगले चरण की ओलंपियाड परीक्षा आगामी समय में राज्य शिक्षा केंद्र से निर्धारित समय अनुसार आयोजित की जाएगी।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक

जनशिक्षा केन्द्रो पर ओलम्पियाड परीक्षा आयोजित

राज्य शिक्षा केंद्र

जरूरी खबरें