Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

घर से खेलने की कहकर निकले थे दोनों बालक : नरसिंहपुर पुलिस ने गुमशुदा 10 वर्षीय दो बालकों को चंद घंटों में किया दस्तयाब

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

नरसिंहपुर पुलिस ने गुमशुदा 10 वर्षीय दो बालकों को चंद घंटों में किया दस्तयाब

• बालक की दस्तयाबी हेतु गठित की गई थी दो विशेष टीमें।

• घर से खेलने की कहकर निकले थे दोनों बालक।

थाना करेली अंतर्गत विगत रात्रि को 10 वर्षीय दो बालकों के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्परता से संज्ञान लेते हुए बालक की दस्तयाबी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। साथ ही बालक की पतासाजी एवं शीघ्र दस्तयाबी हेतु टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीमों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उचित मार्गदर्शन भी दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों बालकों को कुछ ही घंटों में दस्तयाब कर लिया गया।

*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः*

• सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण।

• क्षेत्रीय लोगों से गहन पूछताछ।

• तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग।

• संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी।

• नरसिंहपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करहे हुए एक बालक को थाना करेली अंतर्गत ग्राम घंसोर एवं एक को गाडरवारा से दस्तयाब किया गया।

*बालकों को सकुशल सौंपा गया परिजनों कोः*

बालकों की सकुशल दस्तयाबी उपरान्त परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने नरसिंहपुर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

*बालकों की पतरसी एवं दस्तयाबी में मुख्य भूमिका :* अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि नरेश आरसे, आरक्षक सचिन एवं कपिल की मुख्य भूमिका रही है।

*आमजन से अपीलः*

पुलिस अधीक्षक,डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। किसी भी बच्चे के लापता होने पर बिना देर किए तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। समय पर की गई रिपोर्टिंग ही शीघ्र कार्यवाही को संभव बनाती है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें