Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश की हुई भव्य स्थापना,

ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे गए

क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी-सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी : ग्राम खुलरी में सांसद एवं विधायक ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Aditi News Team

Sun, Aug 9, 2026

क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी-सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी

ग्राम खुलरी में सांसद श्री चौधरी एवं विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया 1.82 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुलरी में रविवार को विकास और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत खुलरी में 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम को हरा-भरा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 3,100 पौधों का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि ग्राम खुलरी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, अधोसंरचना, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता सहित जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि उसका लाभ गांव के प्रत्येक परिवार, किसान, युवा और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्य ग्राम पंचायत खुलरी के लिए विकास की नई दिशा तय करेंगे। इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांव के विकास को गति मिलेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांवों को सशक्त, सुविधायुक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में जनसुविधाओं का विस्तार, मूलभूत अधोसंरचना का विकास और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी तथा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम में 3,100 पौधों का पौधारोपण किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री अवधेश प्रताप सिंह पटेल, राव वीरेंद्र सिंह, श्री राहुल कौरव, श्री मिनेंद्र डागा, श्री महीष मोदी, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, शिवदयाल खैरोनिया, रमाकांत शर्मा, अमोल यादव, सुदर्शन पेठिया, राजू पाली, बसंत पटेल, डालचंद पटेल, संतोष पटेल, श्री प्रताप कौरव, ब्रजेंद्र पटेल, ईश्वर गुर्जर, सोनू महाराज, सीमांत राजपूत, राजेंद्र पटेल, रूपम विश्वकर्मा, गिरधारीलाल वर्मा, गुड्डू पटेल, ऋषि पचौरी, राव राजेंद्र सिंह, मुकेश पटेल, साहब सिंह बड़कुर, श्री पंकज शर्मा, भोजराज जाटव, मनोज पाठक, सरपंच सुशीला बाई पटेल, उपसरपंच शिखा दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें