Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ का प्रदर्शन : नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Jul 15, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ का प्रदर्शन,

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर। जिले के किसानों को खेती-किसानी से जुड़े दैनिक कार्यों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संघ का आरोप है कि सरकार के नियम और प्रक्रियाएं इतनी जटिल हो गई हैं कि किसानों को राहत मिलने के बजाय अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में काम होने के बाद भी प्रक्रियागत समस्याओं के कारण किसानों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ जाती है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर किसान संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

इसके बाद किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

भारतीय किसान संघ नरसिंहपुर

जरूरी खबरें