Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

केरपानी में तोड़फोड़ करने वाला नकाबपोश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस : नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

Aditi News Team

Wed, Jun 10, 2026

केरपानी में तोड़फोड़ करने वाला नकाबपोश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

नरसिंहपुर। सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन और अन्य सामानों में की गई तोड़फोड़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।

सुआतला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए पुलिस ने आरोपी का केरपानी के बीच बाजार में पैदल जुलूस निकाला। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें