Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज

किसान सभा द्वारा शक्ति धाम पलोटन गंज चौराहा पर धरना देकर चका जाम कर ज्ञापन सौंपा

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रास्ता जाम,एसडीएम ऑफिस में किया प्रदर्शन : किसान सभा द्वारा शक्ति धाम पलोटन गंज चौराहा पर धरना देकर चका जाम कर ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Mon, Aug 10, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रास्ता जाम, एस डी एम ऑफिस में किया प्रदर्शन

गाडरवारा में संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान सभा द्वारा शक्ति धाम पलोटन गंज चौराहा पर धरना देकर चका जाम एवं एस डी एम कार्यालय। में आधा घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

2014 में मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से देश और उसकी जनता का विराट बहुमत हिस्सा जिस तरह से मुश्किल से मुश्किलतर होते हालात से गुजर रहा है उसकी कोई सीमा नहीं है, कुछ मुट्ठी भर लोगों के लिए नीतियां बनाकर मजदूर, किसान, और मेहनतकश आवाम को तबाह और बर्बाद करने की नीतियां जारी हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार चौपट कर दिए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर देश भर में रेल रोको, रास्ता रोको, एवं जेल भरो आंदोलन के तहत नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील में मध्य प्रदेश किसान सभा , संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शनउपरांत एस डी एम एवं थाना गाडरवारा के सामने 30 मिनट तक चका जाम कर आधा घंटे एस डी एम ऑफिस के सामने भारी नारेबाजी कर कर निम्न मांगो के निराकरण किये जाने ज्ञापन दिया है।

17अगस्त को विधायक कार्यालय लक्ष्मी टाउन शिप की ओर करेंगे कूच

हमारी मांगें 1-भारत अमेरिका एवं यूरोपीय देशों से मुक्त व्यापार समझौता (ट्रेड डील) रद्द की जावे ।

2-स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार C2 प्लस 50 के आधार पर एम एस पी लागू कर एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाए ।

3-सभी किसानों के कर्ज माफ किया जाए ।

4-सभी फसलों की उपज का 100% समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित कर समर्थन मूल्य पर प्रत्येक समिति स्तर पर केंद्र बनाकर खरीदी की जावे ।

5-सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए ।

6-बिजली संशोधन विधेयक 2025 रद्द कर बिजली का निजीकरण रोका जाए स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलों से लूट बंद की जाए ।

7-खाद के लिए टोकन जैसी प्रणाली पूर्णता समाप्त कर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए ।

8-प्रदेश में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू किया जावे ,जबरिया भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई जावे, अधिग्रहण होने वाली भूमि का बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिया जावे ।

9-चार लेबर कोड रद्द कर श्रमिकों को न्यूनतम 26000 रुपए प्रतिमा वेतन दिया जावे ।

10- बेलगाम महंगाई पर रोक लगाई जावे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14 आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जावे ।

11- वी वी जी राम जी कानून रद्द कर मनरेगा बहाल करके 200 दिन का काम₹700 प्रतिदिन मजदूरी के साथ दिया जावे, शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जावे ।

12-डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमतें कम की जावे ।

13-नरसिंहपुर जिले के साली चौका महाविद्यालय सहित अन्य जगह में रिक्त पड़े पद भरे जावें ,एवं कॉलेज भवन शीघ्र स्वीकृत कर निर्माण कराया जावे ।

14-वर्तमान में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की लाइन में लगे कृषकों के लिए और अधिक केंद्र संचालित किए जाएं ।

15-मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी में भावांतर की घोषणा की है, रद्द कर समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जावे ।

16- शुगर मिलें 15नवंबर के पूर्व शुरू कर 550रु प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाय, बिजली,इथेनॉल अन्य उत्पादों का अतिरिक्त मूल्य दिया जाए।

17- जितने भी आवारा पशु हैं सभी को गौ शाला में भेजने की व्यवस्था की जाए।

उपरोक्त मांगो पर सरकार तत्काल विचार कर आम जनता के हित में नीतियां बनाए अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा

जरूरी खबरें