सोयाबीन,अरहर,धान की फसलों में रोगों के प्रकोप से बचने : खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह
Aditi News Team
Tue, Sep 8, 2026
🌾 खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह
कृषि विज्ञान केन्द्र, नरसिंहपुर के वैज्ञानिकों द्वारा जिले में खरीफ फसलों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान सोयाबीन, अरहर एवं धान की फसलों में विभिन्न रोगों का प्रकोप पाया गया है।
🔸 सोयाबीन – अल्टरनेरिया एरियल ब्लाइट एवं विषाणु रोग
🔸 अरहर – फाइटोफ्थोरा रोग
🔸 धान – झुलसा (ब्लास्ट) एवं भूरा धब्बा रोग
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रोगों की पहचान कर समय पर अनुशंसित दवाओं के छिड़काव की सलाह दी है।
📱 फसल में किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर किसान रोगग्रस्त पौधे की स्पष्ट फोटो मोबाइल नंबर 9977244254 पर भेजकर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर जिले के समस्त किसान बंधु