Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शासकीय सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर एवं औषधि भेंट का कार्यक्रम किया : कलचुरी समाज ने भेंट की व्हीलचेयर एवं दवाइयां। सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर सर्वसमाज हित में किया नवाचार

Aditi News Team

Tue, Oct 28, 2025

कलचुरी समाज ने भेंट की व्हीलचेयर एवं दवाइयां।

सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर सर्वसमाज हित में किया नवाचार।

गाडरवारा। भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती के अवसर पर कलचुरी कलार समाज द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री के तेलचित्र की पूजा अर्चना की गई। साथ ही शासकीय सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर एवं औषधि भेंट का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अस्पताल अधीक्षक उपेन्द्र वस्त्रकार, दंत चिकित्सक आशुतोष मेहता, समाज अध्यक्ष मनीष जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राधारमन राय, नरेंद्र राय, अखिलेश राय एवं महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता जायसवाल, श्रीमती जयश्री जायसवाल की उपस्थिति में भगवानश्री की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदपश्चात् सर्व समाज हित में नवाचार करते हुए शासकीय सिविल अस्पताल को दो व्हीलचेयर, टीटी इंजेक्शन एवं सैकड़ों सिरीज भेंट किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि कलचुरी समाज के समाजहित में किए गए अनेक योगदानों को याद करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में अपने आराध्यश्री सहस्त्रबाहु जी के जयंती पर एक नया नवाचार प्रस्तुत कर सर्व समाज को जनहित में सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जिलाध्यक्ष युवा इकाई आशीष राय ने एवं आभार प्रकट रूपेश राय ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय, राकेश जायसवाल, प्रमोद चौकसे, कैलाश राय, रंजीत राय, बंटी चौकसे, देवेंद्र राय, सर्वेश राय, श्री राय, यश राय, शिवम् चौकसे, आयुष जायसवाल, मयूर राय सहित बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं युवा इकाई के पदाधिकारी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर सर्वसमाज हित में किया नवाचार।

शासकीय सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर एवं औषधि भेंट की

जरूरी खबरें