Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सहयोग के लिए. : इनरव्हील क्लब ने वरिष्ठ जनो का आत्मीय अभिनंदन किया

Aditi News Team

Tue, Nov 25, 2025

इनरव्हील क्लब ने वरिष्ठ जनो का आत्मीय अभिनंदन किया

गाडरवारा । स्थानीय इनरव्हील क्लब द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सहयोग के लिए. सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष अंकिता जैन थाला वाले की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं पुरूषों ने भाग लिया और आनंदपूर्वक माहौल में. आयोजन में अपना समय बिताया ।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। क्लब सदस्यों ने आगंतुकों का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें क्लब सदस्यों ने गीत, ग़ज़ल और खेल खिला कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। बुज़ुर्गों ने भी अपने जीवन अनुभव और कविताएँ साझा कर कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।जो सभी के लिए अनुकरणीय था /

क्लब सदस्यों ने उपस्थित जनो के साथ सामूहिक पारिवारिक माहौल में भोजन कर एक अभिनव प्रस्तुति से सभी वरिष्ठ जन प्रफुल्लित हो गये और सभी को उपहार भी वितरित किए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति शशि जैन जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की असली पूँजी उसके बुज़ुर्ग हैं, और ऐसे आयोजन उनकी गरिमा और महत्व को उजागर करते हैं। उन्होंने क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

उल्लेखनीय है कि यह क्लब समय समय पर विभिन्न अवसरों पर रोचक और ज्ञानवर्धक आदि कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें