Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जेल में शिक्षा,संस्कार और संगीत से बन्दियों में सुधार करने के उद्देश्य : स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा सब जेल सिहोरा में बन्दीगृह प्रसारण सेवा- "आशावाणी" का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा सब जेल सिहोरा में बन्दीगृह प्रसारण सेवा- "आशावाणी" का शुभारंभ

सिहोरा:- आज सब जेल सिहोरा में स्पेशल जेल महानिदेशक श्री अखेतो सेमा द्वारा जेल उपमहानिरीक्षक(जबलपुर रेंज) श्री अखिलेश तोमर के साथ बन्दियों के लिये रेडियो स्टेशन बन्दीगृह प्रसारण सेवा "आशावाणी"एवं दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ कर जेल का निरीक्षण किया जेल की सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार सही पायीं गईं।

जेल में शिक्षा,संस्कार और संगीत से बन्दियों में सुधार करने के उद्देश्य से जेलर दिलीप नायक द्वारा रश्मि फाउंडेशन सिहोरा के संस्थापक समाजसेवी श्री विनोद सेठी द्वारा मशीन उपकरण आदि दान स्वरूप प्राप्त कर जेल में रेडियो स्टेशन स्थापित करवाया ।अब "आशावाणी" से बन्दियों के मनोरंजन के साथ साथ संगीत के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें अपराध से दूर रखने का प्रयास किया जायेगा । जेलर दिलीप नायक जो कि स्वयं संगीतप्रेमी हैं अब संगीत के माध्यम से बन्दियों में सुधार करेंगें।

स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा जेलर नायक के सुधारात्मक प्रयास एवं जेल की व्यवस्थाओं की सराहना की एवं रश्मि फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। बन्दीगृह प्रसारण सेवा शुरू होने से बन्दियों में उत्साह का माहौल है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जेल में शिक्षा,संस्कार और संगीत से बन्दियों में सुधार करने के उद्देश्य से

स्पेशल जेल महानिदेशक द्वारा सब जेल सिहोरा में बन्दीगृह प्रसारण सेवा- "आशावाणी" का शुभारंभ

जरूरी खबरें