Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

एसडीएम के आव्हान पर दुर्गा समिति ने किया पौधारोपण। : नवरात्रि में हर समिति एक पौधा मां जगत जननी के नाम पर रोपित करने की अपील

Aditi News Team

Mon, Sep 29, 2025

एसडीएम के आव्हान पर दुर्गा समिति ने किया पौधारोपण।

गाडरवारा।माई की महापंचायत के माध्यम से अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे जी के आव्हान पर इस नवरात्रि में हर समिति एक पौधा मां जगत जननी के नाम पर रोपित करने की अपील पर स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी जय स्तंभ के पीछे नव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सभी सदस्यों की उपस्थिति में पौधे का ड्रम में रोपण किया। जिसे नवरात्रि बाद में दूसरी जगह स्थानांतरण किया जाएगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमित श्रीवास ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन में हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए। इस वर्ष हमारी समिति ने एसडीएम महोदय के आव्हान पर पौधे का रोपण किया। यह बहुत ही अनुकरणीय पहल है जिसमें शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समितियो को अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए।

Tags :

गाडरवारा

जरूरी खबरें