Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन

उल्लेखनीय है कि “वंदे मातरम् दिवस” हर साल 7 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” को सम्मान देने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से समर्पित है।

इसी अवसर पर, जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत माता के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को सशक्त करना रहा।

इस अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ दौड़ते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम ने आमजन को देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की तथा सभी को यह प्रेरणा दी कि हम अपने राष्ट्रीय गीत और देश के गौरवशाली इतिहास को सदैव स्मरण रखें।

Tags :

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

जरूरी खबरें