Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

नरसिंहपुर से बड़ी खबर NH45 में हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला,4 की मौत : हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक पर मनाने आए थे, जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे तभी हाइवा चढ़ा ऊपर

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

नरसिंहपुर में हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, 4 मौत,

हाथीनाला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने आए थे,

जबलपुर-भोपाल NH किनारे सेल्फी ले रहे थे

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। सभी दोस्त नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21) और बरबटी निवासी जयपाल सिंह लोधी (30) शामिल हैं। वहीं आकाश सिंह लोधी (24) और नीरज सिंह लोधी (25) गंभीर रूप से घायल हैं।

हाईवे किनारे खड़े थे सभी दोस्त

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी दोस्त हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 5 से 6 बजे इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी लेने लगे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में 6 युवक उसकी चपेट में आ गए। राजेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर रेफर किया गया। इनमें से तीन युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें