Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही : हाईवा में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने वाला हाईवा चालक पकड़ा गया, हाईवा गिट्टी सहित जप्त

Aditi News Team

Sat, Nov 15, 2025

हाईवा में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने वाला हाईवा चालक पकड़ा गया,

हाईवा गिट्टी सहित जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार के नेृत्तव में थाना बरगी की टीम द्वारा हाईवा में चोरी से गिट्टी लोडकर अवैध रूप से परिवहन करते हुये हाईवा चालक को पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार ने बताया कि दिनांक 14-11-25 की शाम दौरान इलाका भ्रमण बहोरीपार टोल प्लाजा मेन रोड़ पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7109 आते दिखा जिसे रोककर चैक करने पर हाईवा में फुल बॉडी गिट्टी भरी हुई थी, हाईवा चालक ने पूछताछ पर अपना नाम कमलेश यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मनकेड़ी बरगी नगर बताया, हाईवा में लोड गिट्टी के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी तथा हाईवा के कागजात नहीं होना बताते हुये हाईवा के मालिक के कहने पर मानेगांव से हाईवा में गिट्टी भरकर बरगी तरफ बेचने के लिये ले जाना बताया। आरोपी कमलेश यादव के कब्जे से हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 7109 मय गिट्टी के जप्त करते हुये आरोपी हाईवा चालक एवं हाईवा के मालिक के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम, धारा 53 गौण खनिज अधिनियम तथा धारा 77/177, 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये हाईवा मालिक की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका - हाईवा में चोरी से गिट्टी लोडकर अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी चालक को पकड़कर हाईवा जप्त करने में थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार, प्रधान आरक्षक होमन लाल, आरक्षक मिथलेश, मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

हाईवा में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करने वाला हाईवा चालक पकड़ा गया, हाईवा गिट्टी सहित जप्त

जरूरी खबरें