Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में ऐलक श्री चैत्यसागर महाराज ससंघ प्रवेश : सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य ऐलक श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ (6पिच्छी)का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य ऐलक श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ (6पिच्छी)का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में विश्व वंदनीय महासमाधि धारक संत शिरोमणि आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज एवं अध्यात्म शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री108 समयसागर जी महाराज के शिष्य प.पू.ऐलक श्री105 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ (6पिच्छी) का मंगल भव्य प्रवेश पूज्य बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर की पावन धरा पर हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के साथ कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने पूज्य ऐलक श्री, क्षुल्लक श्री संघ की गाजे बाजे के साथ भव्य अगवानी की। पूज्य ऐलक एवं क्षुल्लक संघ सीधे पहाड़ी मार्ग से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंचा जहां पर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन ,भक्ती की । इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन 'जलज' ने बताया कि प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य श्रेष्ठी गौरव दीपांशी अनाया सुशील बरवासिया परिवार आगरा, सर्वेश मीना आकाश सिम्पी जैन परिवार खेड़ा फिरोजाबाद ,यशवंत पदम पटौदी तराना, राजीव नैतिक प्रेम नारायण जैन बरेली, अयांक आकाश अजय नीता परिवार बाराबंकी, कांता देवी भागचंद अनूप रेणु सेठी परिवार सूरत, नेमचंद गीता जैन परिवार सागर, कैलाशचंद सुशील जैन नागपुर, राकेश छाबड़ा कालापीपल, आनंद कुमार जैन बांसवाड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूज्य बड़े बाबा के अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।परम पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्यसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 अपारसागर जी महाराज,ऐलक श्री 105 तन्मय सागर जी महाराज,ऐलक श्री 105 आगतसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 भास्वत सागर जी महाराज,क्षुल्लक श्री 105 स्वस्तिक सागर जी महाराज की आहारचर्या संपन्न हुई। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की भक्तिभाव से संगीतमय महाआरती हुई। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ महामंत्री आरके जैन कोषाध्यक्ष अशोक सराफ मुनि सेवा समिति के सदस्य सहित कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर

जरूरी खबरें