Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा : सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

Aditi News Team

Thu, Sep 24, 2026

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर भारतीय गौ क्रांति मंच मध्यप्रदेश ने कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मंच ने 24 घंटे गोवंश रेस्क्यू एवं पशु चिकित्सा व्यवस्था, घायल गोवंश के तत्काल उपचार, मृत गोवंश के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, चरागाह भूमि के संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को मजबूत करने सहित कई मांगें रखीं।

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए गोवंश के संरक्षण और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या के शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन के साथ साथ सभी गौसेवको को मंत्री जी के सद प्रयास से संचालित गौ सेवा प्रकल्प जरारूधाम गौ अभ्यारण्य जिला दमोह के भ्रमण की बात कही।

मंच ने नरसिंहपुर में “गौमाता सड़क सुरक्षा एवं रेस्क्यू व्यवस्था” का प्रभावी मॉडल विकसित कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में लागू करने की मांग भी रखी।

इस अवसर पर भारतीय गौ क्रांति मंच मध्यप्रदेश अध्यक्ष पं. महेंद्र भार्गव सहित वरिष्ठ समाज सेविका सुश्री रानी देवी हरदेनिया, श्री आदित्य पाराशर जिला नरसिंहपुर गो प्रभारी, अंश बोहरे गो प्रभारी मंडल साईखेड़ा,श्री प्रियांशु पिपरोनिया गो मंडल प्रभारी सालीचौका, भरत कौरव गो सेवक मीडिया प्रभारी,रोनक बोहरे,पवन पाल पदाधिकारी एवं गोसेवक उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें