Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की घर वापसी रथ यात्रा, : मौसी के घर से वापस लौटे भगवान,जयघोष से गूंजा खितौला

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की घर वापसी रथ यात्रा,

मौसी के घर से वापस लौटे भगवान,जयघोष से गूंजा खितौला

सिहोरा - भगवान श्री जगन्नाथ की घर वापसी रथ यात्रा शुक्रवार को खितौला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर बारी बहू स्टेडियम तक पहुंची,इस बीच पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को बड़े ही भक्ति भाव से खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण ने नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

भारी बहू स्टेडियम के समीप रथ यात्रा का समापन हुआ, जहां भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः उनके मंदिर में विराजमान कराया गया।

रथ यात्रा के सफल आयोजन में मंदिर समिति, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला, जिससे खितौला सिहोरा पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जगन्नाथ रथ यात्रा

जरूरी खबरें