Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

प्रांतीय अध्यक्ष IAS संतोष वर्मा के दूषित मानसिकता से भरा था बयान : गाडरवारा सर्व ब्राह्मण महासभा ने आई ए एस संतोष वर्मा को पद से विमुक्त करने हेतु सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Nov 26, 2025

गाडरवारा सर्व ब्राह्मण महासभा ने आई ए एस संतोष वर्मा को पद से विमुक्त करने हेतु सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में आज अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा पर सेवा आचरण नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई व पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु सर्व ब्राह्मण महासभा ने गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे एवं एसडीओपी पुलिस गाडरवारा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दें कि ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष आई ए एस संतोष वर्मा अज़ाक्स के प्रांतीय सम्मेलन में मंच से ब्राह्मण समाज की बहिन बेटियों और बहुओं के खिलाफ दूषित मानसिकता से भरा बयान दिया है। जिससे सर्व ब्राह्मण समाज के लोग बहुत आहत हुए है, वर्मा के बयान से ब्राह्मण समाज की धार्मिक एवं निजी भावनाएं आहत हुई हैं।

ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बयान देने वाले संतोष वर्मा पर पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए । एक सेवारत आई ए एस इस होते हुए भी इस तरह का जातिगत और दूषित मानसिकता से भरा बयान देना बहुत ही निंदनीय है।

उनका बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और इसका विरोध हो रहा है इसलिए उन पर आई ए एस आचरण और सेवा नियमो के तहत शासन द्वारा पद से विमुक्त करने की कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन के अवसर पर गाडरवारा सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री मप्र शासन

स्थानीय प्रशाशन

पुलिस प्रशासन

जरूरी खबरें