Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को पुलिस ने पकड़ा : थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार। • लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान निरंतर कार्यवाही जारी

• थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

• लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त।

• अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

थाना गाडरवारा अंतर्गत पुलिस को एक विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति डोलाबाबा, गाडरवारा के पास कच्चे रास्ते से होकर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद सामग्री का विधिवत जप्ती-पंचनामा तैयार किया गया तथा आगे की जांच की जा रही है।

*थाना गाडरवारा की कार्यवाही :*

गिरफ्तार आरोपी 1 : नियाज खान निवासी ग्राम खड़ई, थाना डोंगरगाँव, जिला नरसिंहपुर।

गिरफ्तार आरोपी 2 : ब्रजभूषण श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम खड़ई, थाना डोंगरगाँव, जिला नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही,

गांजा सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

जरूरी खबरें