Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

केक के डिस्ट्रीब्यूटर विजयराम बघेल के यहां छापामार कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट खोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी 1.5 क्विंटल मिल्क केक जेसीबी से कराया नष्ट

Aditi News Team

Fri, Oct 17, 2025

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट खोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

1.5 क्विंटल मिल्क केक जेसीबी से कराया नष्ट

कलेक्टर भिण्ड के आदेश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी कु. रेखा सोनी, श्रीमती रीना बंसल एवं श्रीमती किरन सेंगर ने सूचना प्राप्त होने पर अटेर रोड़ स्थित अवन्ती नगर में संचालित मिल्क केक के डिस्ट्रीब्यूटर विजयराम बघेल के यहां छापामार कार्रवाई कर मिल्क केक का नमूना लिया एवं 1.5 क्विंटल मिल्क केक जेसीबी की सहायता से कचरा निस्तारण केन्द्र पर ले जाकर नष्ट कराया गया एवं 1/2 क्विंटल मिल्क केक नमूना उपरांत जप्त किया गया। टीम द्वारा जयकुमार स्वीट्स के प्रो. मनोज जैन से चॉकलेट बर्फी, मावा बर्फी एवं पनीर का नमूना लिया गया एवं बसन्ती मिष्ठान भंडार के प्रो. प्रदीप जैन से गुलाब जामुन, मावा का नमूना एवं राजेन्द्र दूध भंडार के प्रो. अंशुल जैन से रबड़ी एवं मिल्क केक का नमूना, राज मिष्ठान भंडार के प्रो. विजय जैन से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

केक के डिस्ट्रीब्यूटर विजयराम बघेल के यहां छापामार कार्रवाई

भिंड

जरूरी खबरें