Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में : शैक्षिक संवाद में हुई प्रभावी गृह कार्य पर चर्चा

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

शैक्षिक संवाद में हुई प्रभावी गृह कार्य पर चर्चा

(गाडरवारा) राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में प्रतिमाह शनिवार को होने वाले शैक्षिक संवाद का आयोजन चीचली तथा साईखेड़ा विकासखंड के सभी जन शिक्षा केदो में हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के शैक्षिक संवाद का अवलोकन कर संबोधित करते हुए बीआरसी डी के पटेल ने माध्यमिक शाला के शैक्षिक संवाद के विषय प्रभावी गृह कार्य तथा प्राथमिक विद्या विभाग के विषय एफएलएन कक्षाओं में मल्टीग्रेड, मल्टीलेवल शिक्षण और संख्या ज्ञान कौशल का विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शैक्षिक संवाद के प्रभारी सत्यम ताम्रकार तथा सहजकर्ता मन्नालाल पटले, धीरज जसाठी, दीपक मेहरा,लेखराम गौतम, तखतसिंह विश्वकर्मा द्वारा पिछले संवाद के पोस्ट वर्क, प्रतिभागियों की अपेक्षाएं, संवाद के उद्देश्य एवं डिजाइन, शिक्षक संदर्शिका के उपयोग पर चर्चा की। उन्होंने ईएलपीएस तकनीक, कक्षा प्रबंधन, सक्रिय सहभागिता, पोस्ट वर्क तथा फीडबैक पर विस्तृत चर्चा की। इसी प्रकार साईंखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन गाडरवारा के ग्राम बगदरा में हुए शैक्षिक संवाद में भी जनशिक्षक द्वय बनवारीलाल नागवंशी, अपसार खान, संजय अवस्थी एवं सचिन लहरिया ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, कठौतिया, सूखाखैरी, तेंदूखेड़ा, करपगांव, शाहपुर, सालेचौका, बारहाबड़ा, कठौतिया तथा साईखेड़ा विकासखंड के आमगांवछोटा, आदर्श, बम्होरीकला, पलोहाबड़ा, बनवारी, जन शिक्षा केंद्र में भी शैक्षिक संवाद का आयोजन जनशिक्षकों तथा सहजकर्ताओं द्वारा किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षा केंद्र

उत्कृष्ट विद्यालय चीचली

बीआरसी डी के पटेल

जरूरी खबरें