Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने नशे को लेकर लोगों को जागरूक किया : 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

Kamar Rana Aditi News

Thu, Jul 16, 2026

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत , देवरी थाना पुलिस ने भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने नगर देवरी के बस स्टैंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जमा कर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि,

नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

थाना प्रभारी ने कहा कि "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" के संदेश के साथ यह अभियान स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

थाना प्रभारी श्री तोमर ने कहा कि --- नशा मुक्ति अभियान के दौरान देवरी पुलिस, विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचा रहीहै। something...

Tags :

पुलिस अधीक्षक रायसेन एसडीओपी बरेली

जरूरी खबरें