Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

युवा समाजसेवी फलित सिंह पटेल के नेतृत्व में नशामुक्त युवा जागरण यात्रा : नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

युवा समाजसेवी फलित सिंह पटेल के नेतृत्व में नशामुक्त युवा जागरण यात्रा

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान,

विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

नरसिंहपुर -जिले में सहयोग युवा समिति द्वारा 'युवा जागरण यात्रा' अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन किया गया समिति के फाउंडर मेंबर फलित सिंह पटेल के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत शासकीय विद्यालय झामर, बम्हौरी, नयागांव, धमना, मुराछ और इमलिया गारारू में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सशक्त संदेश

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीत, भाषण और कविताओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि नशा किस तरह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। छात्रों के जीवंत मंचन ने उपस्थित शिक्षकों व ग्रामीणों को गहराई से प्रभावित किया।

विद्यार्थियों ने साझा किए विचार व सुझाव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात आयोजित संवाद सत्र में छात्रों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपने नवाचारी विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि युवाओं को खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और कौशल विकास से जोड़कर इस लत से दूर रखा जा सकता है। साथ ही, शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीली सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने की बात भी प्रमुखता से उठाई गई।

राष्ट्र निर्माण के लिए नशा मुक्ति आवश्यक

श्रीमती फलित सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके युवा होते हैं। यदि युवा ऊर्जा सही दिशा में लगे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने गांव व समाज में इसके खिलाफ अलख जगाने का आह्वान किया कार्यक्रम समापन के अवसर पर शिक्षकों, समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने जीवन में कभी भी नशा न करने और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

'युवा जागरण यात्रा'

फाउंडर मेंबर फलित सिंह पटेल

जरूरी खबरें