Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

होटल में लक्जरी रूम देने से मना करने की बात पर होटल के मैनेजर पर किया था फायर,1 पिस्टल, 1 कारतूस,एवं मोटर सायकिल जप्त

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

ग्राम पंचायत धमेटा में विभिन्न निर्माण कार्य जनता को किए समर्पित : 14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

Aditi News Team

Wed, Jul 15, 2026

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

ग्राम पंचायत धमेटा में विभिन्न निर्माण कार्य जनता को किए समर्पित

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमेटा में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने 14 लाख 35 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण और अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्रवासियों की प्रत्येक जायज मांग को शासन तक पहुंचाना और उसका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे विधायक बाद में हैं, सबसे पहले इस क्षेत्र के सेवक हैं और जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

विधायक श्री पटेल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नव निर्मित विकास कार्यों का संरक्षण करें, उनका सदुपयोग करें तथा अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री राव वीरेंद्र सिंह, श्री राहुल कौरव, श्री सरदार सिंह पटेल, श्री दीवान सिंह टिकरहा, श्री रामेश्वर पटेल, श्री अरविंद बड़कुर, श्री सीमांत राजपूत, श्री अखिलेश जयवार, श्री केहर सिंह, श्री अनुरुद्ध सिंह, श्री ओंकार टिकरहा, श्री रामनिवास कौरव, श्री दामोदर दीक्षित, श्री नन्हेलाल कौरव, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री लखन कौरव, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कविता कौरव सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें