Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

गाडरवारा में गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न : श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली गौप्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा की

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

गाडरवारा में गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा की तैयारी की बैठक संपन्न

गाडरवारा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली गौप्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को दयोदय गौशाला (गौधाम), गाडरवारा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक धर्मप्रेमी जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं जन-जन की आस्था का केंद्र हैं। गौप्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में गौसेवा, गौसंरक्षण एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित यह यात्रा गौमाता के सम्मान एवं राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्थान के संकल्प को सुदृढ़ करेगी।

बैठक में मातृशक्ति रानी देवी हरदेनिया, महेंद्र भार्गव, लोकेश पटेल, राकेश कुशवाहा, भरत कौरव एवं देवांश स्थापक उपस्थित रहे। वहीं दयोदय समिति परिवार की ओर से समिति अध्यक्ष राजीव जी जैन, समिति प्रबंधक मनोज अवस्थी, अमित कहार एवं मंगल लोधी सहित अनेक सनातन धर्मप्रेमी भाई-बहनों ने सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने गौमाता की प्रतिष्ठा एवं गौसंरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस पावन अभियान में सहभागिता का आह्वान किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा

जरूरी खबरें