Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

गो सम्मान आह्वान अभियान का आगाज भी : आगर मालवा में गो नवरात्रि महामहोत्सव से होगा

Aditi News Team

Sat, Oct 11, 2025

गो सम्मान आह्वान अभियान का आगाज भी आगर मालवा में गो नवरात्रि महामहोत्सव से होगा

सुसनेर,नलखेड़ा,बडौद- आगर/11 अक्टूबर आगर मालवा जिले के बडौद जनपद क्षेत्र में संचालित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगड़ी में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष में गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए देश के सभी पूज्य सन्त समाज,कथा वाचक विद्युतजन,सामाजिक एवं धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में गो समर्पित सज्जनों के साथ मिलकर भारत वर्ष में गोमाता को सम्मान दिलाने हेतु आगामी 26 जनवरी 2026 से 15 अगस्त 2027 तक "गो सम्मान आह्वान अभियान" का आगाज गो सम्मान आह्वान अभियान के प्रधान संरक्षक आद्यशक्ति मां सुरभि गोमाता एवं अभियान की अध्यक्षता नीलमणि वृषभ भगवान करेंगे जिसके तहत सनातन परम्परा के सभी आचार्य,सनातन परम्परा के सभी मूर्धन्य सन्त महापुरुष, गो सन्त,गो भक्त,गो रक्षक,गो पालक,गोपुत्र, गो वत्स एवं गोप्रेमी केन्द्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र एवं भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गोमाता की सेवा हेतु गोमाता को उचित अनुदान मिले, गो सुरक्षा हेतु भारत से गो हत्या पूरी तरह समाप्त हो और गो सम्मान हेतु गोमाता राष्ट्रमाता बने अर्थात भारत में विराजित सभी वेदलक्षणा गोमाता को सेवा,सुरक्षा और सम्मान सहित सम्पूर्ण मौलिक अधिकार प्रदान करवाने के लिए देश के सभी सन्त समाज ,विद्वान,सामाजिक,धार्मिक संगठन मिलकर भारत की सभी तहसील,जिले,प्रदेश एवं भारत की राजधानी से भारत के महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यों के महामहिम राज्यपालों एवं राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम 20-20 दिवस के समयांतराल में क्रमशः तहसील,जिला एवं राज्यों की राजधानी के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए आग्रह करेंगे सम्पूर्ण अभियान आद्याशक्ति सुरभि गोमाता एवं नील मणि वृषभ भगवान के सानिध्य में होगा अर्थात सम्पूर्ण अभियान में न कोई संस्था न कोई चेहरा न कोई मंच एवं माइक बल्कि सम्पूर्ण अभियान प्रधान संरक्षक आद्यशक्ति मां सुरभि गोमाता एवं अभियान की अध्यक्षता नीलमणि वृषभ भगवान के सानिध्य में होगा,जिसकी सम्पूर्ण रचना भी मध्यप्रदेश के आगर मालवा धरा पर स्थापित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला में विराजित डेढ़ हजार से अधिक गौमाताओं की साक्षी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें *गो नवरात्रि महामहोत्सव* में *गो सम्मान आह्वान अभियान* का आगाज होगा और भारत के सभी राज्यों में गोमाता का यह अभियान सांगोपांग संपन्न हो इसकी सम्पूर्ण व्यूह रचना भी गो नवरात्रि महामहोत्सव में बनेगी जिसकी जानकारी मध्यप्रदेश गौसेवा समिति के सन्त गो शरणानंद जी महाराज एवं मध्यप्रदेश के अभियान संयोजक डॉक्टर विक्रम सिंह परिहार व ग्वाल सेवा संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवराज शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आगर मालवा में गो नवरात्रि महामहोत्सव से होगा

जरूरी खबरें