Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द उपार्जन जारी, : जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

Aditi News Team

Tue, Jul 14, 2026

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द उपार्जन जारी,

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के अंतर्गत विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। यह उपार्जन कार्य 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

जिले में इस वर्ष 47 हजार 909 किसानों ने 1 लाख 5 हजार 783 हेक्टेयर रकबे में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल का पंजीयन कराया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप किसानों की सुविधा के लिए जिले में 21 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य निरंतर जारी है।

अब तक 9 हजार 773 किसानों ने स्लॉट बुक करा लिया है। इनमें से 1 हजार 871 किसानों से 12 हजार 719.51 क्विंटल मूंग एवं उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा चुका है। शेष किसानों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपार्जन की कार्रवाई लगातार जारी है।

उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा संपूर्ण प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की मंशानुसार समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपार्जन कार्य संपन्न हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें