Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

नरसिंहपुर जिले में एक जून से 20 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 623.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है

देवशांतिनाथ जैन मंदिर के ज्ञान डागा का स्तुत्य योगदान : स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

Aditi News Team

Thu, Aug 20, 2026

देवशांतिनाथ जैन मंदिर के ज्ञान डागा का स्तुत्य योगदान

गाडरवारा । स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण तथा पिछले जन्म एक वर्ष से शासकीय चिकित्सालय में रोगियों के साथ आये परिजनों को पांच रूपये प्रति व्यक्ति भोजन कराया जा रहा है, इस मानव सेवा के लिए समर्पित संघ के प्रयासों से प्रेरणा लेकर देव शांतिनाथ मंदिर के प्रधान ज्ञानचंद डागा ने उक्त भोजन व्यवस्था के सफलता पुर्वक संचालन के लिए मंदिर की ओर से एक लाख एक हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से संघ के सतत सक्रिय सदस्यों हरीश स्थापक, बृजरत्न काबरा,मिनेन्द्र डागा, चन्दभान सपोलिया, जयहिंद राजपूत व मंडलोई जी आदि को भोजन शाला में उपस्थित होकर सौपा गया ।

उल्लेखनीय है कि संघ के कार्य की पूरे इलाके में सर्वत्र सराहना की जाती है, इस व्यवस्था से चिकित्सालय परिसर में आने वाले रोगियों को राहत मिलती है ।

मानव सेवा संघ ने समाज के सेवा भावी नागरिकों से अनुरोध किया है कि दैनन्दिन गतिविधियों की भलीभांति चलाये रखने में तन मन और धन से सहयोग करें ।

सर्वविदित है पिछले साल से भोजन व्यवस्था चालू की गई है जिसमें नगर के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी यथाशक्ति के अनुसार इसी तरह एक लाख, इक्कीस हजार, ग्यारह हजार व वस्तु सहयोग किया गया । यह व्यवस्था वास्तविक रूप से जनाभिमुखी है इससे लाभान्वित होने वाले सुविधा महसूस कर रहे हैं ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मानव सेवा संघ गाडरवारा

जरूरी खबरें