Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

देशभक्ति के उल्लास में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा : कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

Aditi News Team

Tue, Aug 11, 2026

देशभक्ति के उल्लास में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना

खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

स्वाधीनता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को नरसिंहपुर शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रप्रेम और साइकिलों पर सवार उत्साही प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों पर देशभक्ति का संदेश दिया। अवसर था भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा का। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तिरंगा झंडा लहराकर यात्रा को रवाना किया।

स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ हुई तिरंगा साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा लेकर साइकिलों पर निकले प्रतिभागियों के जोश और उत्साह से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा

तिरंगा साइकिल यात्रा स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, नगर पालिका चौक, सुभाष पार्क, अष्टांग चौराहा, सांकल चौराहा, सुनका तिराहा, मुशरान पार्क, राम मंदिर चौक, सिंहपुर चौराहा, शनिचरा बाजार तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सामने से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

पूरे यात्रा मार्ग में साइकिल सवारों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत माहौल ने नागरिकों में भी उत्साह का संचार किया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा को उत्सुकता से देखा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

तिरंगा साइकिल यात्रा में वॉलीबॉल एवं क्रिकेट के खिलाड़ी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी, विभिन्न स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। युवाओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

साइकिल यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने तिरंगे को सम्मान के साथ थामे रखा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के प्रति नागरिकों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

तिरंगा साइकिल यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गरिमा और गौरव के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें