Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई : कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं ,जनसुनवाई में आये 130 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई

Aditi News Team

Tue, Nov 11, 2025

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में आये 130 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 130 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

जनसुनवाई में दीपक को वैशाखी और मुन्नी बाई साहू को कान की मशीन प्रदान की

जनसुनवाई में गाडरवारा के श्री दीपक ने अपना आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें आने- जाने में परेशानी होती है, इस पर उन्हें नई वैशाखी उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह नरसिंहपुर तहसील के झिरना डेडवारा की श्रीमती मुन्नी बाई ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें सुनने में दिक्कत होती है, जिसके लिए उन्हें कान की मशीन प्रदान की जाए। उक्त आवेदनों पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। मौके पर ही कलेक्टर ने आवेदक श्री दीपक को वैशाखी और श्रीमती मुन्नी बाई को कान की मशीन प्रदान की गई।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में आये 130 आवेदन

श्री मति रजनी सिंह

जरूरी खबरें